सोनभद्र, नवम्बर 13 -- बभनी (सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ बॉर्डर से सटे स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह ग्राम पंचायत के जोबेदह गांव में मायके में आई एक मां ने अपने 10 माह के दुधमुंहे बच्चे को बुधवार की रात जलते चूल्हे में डालकर जला दिया। इसके बाद स्वयं साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। छत्तीसगढ़ के थाना बसंतपुर के ढेंगरपानी गांव निवाासी 28 वर्षीय राजपति पत्नी पतिराज बुधवार की सुबह अपने मायके जोबेदह गांव में आई थी। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। राजपति अपने 10 माह के बेटे को लेकर एक कमरे में सोने चली गई। बड़ा बेटा अपने मामा के साथ सोने चला गया। जब सब लोग सो गए, इसी बीच वह अपने छोटे बेटे को चलते चूल्हे में डालकर जला दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.