सोनभद्र, जनवरी 11 -- दुद्धी(सोनभद्र),हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित रामनगर वार्ड नंबर सात में शनिवार की रात करीब 8:30 बजे डेढ़ वर्षीय मासूम के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर खेल रहे मासूम को उठाकर भाग रहा था, तभी पड़ोस की महिला ने साहस दिखाते हुए उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपी ने महिला पर ताबड़तोड़ हाथ-पैर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे को बचा लिया। रामनगर निवासी रजनीकांत जायसवाल का डेढ़ वर्षीय पुत्र आनव जायसवाल देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। उसकी मां घर के अंदर खाना बना रही थी। इसी बीच रात करीब साढे आठ बजे घर के पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को उठाया और भागने लगा। उसी समय पड़ोस में रहने वाली बच्चे की रिश्ते में लगने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.