सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। गोवर्धन पूजा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय टीसीडी मैदान पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गाजीपुर के पतिवाह सुरेंद्र पंथी ने गर्म दूध से स्नान किया तथा खीर पकाई। इसके बाद पूजन-अर्चन किया। उन्होंने अगले साल अच्छी बारिश होने की संभावना जताई। पतिवाह ने बताया कि वर्ष 2026 लोगों के जीवन के लिए अनुकूल होगा। बारिश की भी अच्छी संभावना है। उन्होंने कहा यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। कहा कि पूजा में बहुत शक्ति है। पूजा का कार्यक्रम पंडित शिवपूजन मिश्र ने सम्पन्न करायी। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अथिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व जिलाध्य...