सोनभद्र, फरवरी 7 -- रेणुकूट। दुद्धी को जिला बनाने और अनपरा व पिपरी को तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को मोर्चा के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ गुप्त ने उप जिलाधिकारी निखिल यादव को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग चल रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। उन्होंने दुद्धी को शीघ्र जिला बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर अनिल कुशवाहा, अरविन्द यादव, संजय तिवारी, शुभम थापा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...