मधेपुरा, फरवरी 23 -- सिंहेश्वर । थाना क्षेत्र के सिंहेश्वर लालपुर रोड पर पिछले दिनों हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पेपर हाकर जोगेंद्र मंडल की इलाज के दौरान पटना में शनिवार को मौत हो गयी। वह चार दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। दुर्घटना में ब्रेन हेमरेज होने से जोगेंद्र कोमा में चले गए थे। काफी मशक्कत के बाद भी पेपर हाकर को बचाया नहीं जा सका। मालूम हो कि सिंहेश्वर- लालपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से सरोपट्टी वार्ड तीन निवासी जोगेंद्र मंडल गंभीर रूपसे घायल हो गया था। दुर्घटना में बाइक सवार रामपट्टी निवासी मिट्ठी कुमार व सरोपट्टी निवासी अमन भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जोगेंद्र मंडल की मौत होने की सूचना मिलने के बाद शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ग्राम कचहरी में उप सरपंच संतोष कुमार सिंह, न्याय सचिव मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.