काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर हुई दुघर्टनाओं के मामलों में पुलिस ने आरोपी बस चालक व ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम असालतपुर ठाकुरद्वारा निवासी अंकित कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका छोटा भाई विशाल 27 फरवरी को अपनी बहन के घर बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान एक बस के चालक ने बिना इंडिकेटर व इशारा किए तेजी से ब्रेक लगाकर बस सड़क के बीचों-बीच रोक दी। हादसे में उसकी बाइक बस में टकरा गई। जिससे बाइक सवार विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिल्ली निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदार वीर सिंह चौहान अपने परिवार के साथ काशीपुर में आए थे। 6 मार्च की सुबह कार में बैठते समय ट्रक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.