हल्द्वानी, फरवरी 6 -- दुग्ध संघ चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की एकतरफा जीत- कुमाऊं और गढ़वाल की आठ दुग्ध संघ सीटों पर हुए थे चुनाव - सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध कब्जा - 21 और 22 फरवरी को नैनीताल दुग्ध संघ के होंगे चुनाव हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उत्तराखंड की नौ दुग्ध संघ सीटों में से आठ सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की। 5 फरवरी को समिति सदस्यों की सीटों पर मतदान होने के बाद छह फरवरी को सभापति चुने गए। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों में सभी भाजपा के लोग हैं। डेयरी निदेशालय से चयनित दुग्ध संघ अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। डेयरी दुग्ध उत्पादक संघ के आठ जिलों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राज्य में कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत व अल्मोड़ा में ...