रुद्रपुर, जनवरी 6 -- गूलरभोज। दुग्ध संघ के क्षेत्रीय संचालक चंद्रशेखर द्विवेदी और उनकी पत्नी पर बाघ ने हमला कर दिया। इसमें दंपति बाल-बाल बचे। वन विभाग से की शिकायत तिलपुरी निवासी दुग्ध संघ के संचालक चंद्रशेखर द्विवेदी मंगलवार को अपनी पत्नी चित्रा द्विवेदी का हल्द्वानी से इलाज कराकर बाइक से टांडा रोड होते हुए वापस घर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि हरिपुरा जलाशय के जीरो प्वाइंट के समीप जंगल के किनारे आते समय एक व्यस्क बाघ ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उनकी बाइक बाघ की छलांघ से आगे निकल गई। जिससे वह बाल-बाल बच गए। द्विवेदी ने बताया कि गांव के समीप जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का रुख आबादी की तरफ होने लगा है। इससे जान-माल का खतरा बढ़ गया है। अभी कुछ दिन पहले क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय के घर के समीप भी तेंदुए के पंजे भी खेतों में दिखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.