गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत प्रदेश में प्रस्तावित दुग्ध प्रसंस्करण एवं दुग्ध उद्योग इकाइयों के सत्यापन के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण पैनल के गठन के लिए नामित करने का फैसला लिया है। इसके तहत दुग्ध क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं के तकनीकी मूल्यांकन एवं भौतिक सत्यापन में विश्वविद्यालय अपनी भूमिका निभाएगा। इसे लेकर विवि ने जरूरी प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। यह पहल प्रदेश में दुग्ध आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने, निवेश आकर्षित करने तथा डेयरी क्षेत्र के आधुनिकीकरण को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय की सहभागिता प्रदेश के कृषि एवं दुग्ध आधारित उद्योगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.