मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों के लिये जिला गव्य विकास की योजनाएं आर्थिक विकास में कारगर साबित हो रही हैं। इतना ही नहीं दुग्ध उत्पादन के मामले में अब मुंगेर जिला आत्मनिर्भर हो गया है। जिले में प्रति दिन दो लाख लीटर से भी अधिक दूघ उत्पादन हो रहा है। जबकि एक साल पहले जिले में 60 से 70 हजार लीटर दूघ उत्पादन हो रहा था। दुग्ध उत्पादन बढ़ोतरी को लेकर जिला गव्य विकास विभाग पशुपालकों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुशल पशुपालक बनाने को लेकर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। गव्य विकास विभाग की ओर से 2025-26 में गव्य विकास के लिये 293 प्रशिक्षण का लक्ष्य दिया गया। जिसके मुकाबले दो सौ से भी अधिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा चुका है। जिले में गव्य विकास विभाग की ओर से 140 की संख्या में दुग्ध उ...