रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली, संवाददाता। अधिवक्ता विश्वास द्विवेदी के नेतृत्व में पीसीडीएफ कोआपरेटिव फेडरेशन दुग्ध संघ (पराग डेरी) के दुग्ध उत्पादक किसानों ने भुगतान न होने पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। साथ ही बाकी रकम का भुगतान कराने की मांग की है। किसानों ने कहा कि वित्तीय वर्ष वर्ष 2022-23 एवं वर्तमान 2025-26 के नये भुगतान लगभग एक करोड़ रूपये का भुगतान होना है। दुग्ध उत्पादक किसानों ने कहा कि दुग्ध संघ के तहत संचालित दुग्ध अवशीतलन केन्द्र (बीएमसी) कीरतपुर चरूहार, हसनापुर व चकबल्लीहार से हजारों किसान जुड़े हुए हैं। जिनकी आजीविका का एकात्र आधार यही दुग्ध व्यवसाय ही है। इन केन्द्रों से सम्बद्ध किसानों को वत्तीय वर्ष 2022-23 का पुराना बकाया एवं वर्तमान वर्ष 2025-26 का नया भुगतान, दोनों मिलाकर कुल लगभग एक करोड़ रूपये विभाग...