आदित्यपुर, फरवरी 8 -- गम्हरिया, संवाददाता। दुग्धा में दो दिवसीय मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने किया। उन्होंने कहा कि दुग्धा स्थित श्मशान काली मंदिर के मैदान का जीर्णोद्धार का प्रयास किया जाएगा। वन विभाग की जमीन पर स्थित इस मैदान को क्षेत्र के खिलाड़ियों के धरोहर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सह वरिष्ठ समाजसेवी केपी सोरेन ने भी संबोधित किया। सांसद ने दुर्गा इंटर और बजरंग वारियर्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस किया। इस मैच में दुर्गा इंटरप्राइजेज की टीम विजयी होकर फाइनल में प्रवेश कर गई। फाइनल सह पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.