सराईकेला, मार्च 18 -- सरायकेला।गम्हारिया प्रखंड के दुग्धा गांव में मंगलवार को मां मंगला की पूजा अर्चना की गई। यह पूजा चैत्र के पहले मंगलवार से शुरू हुई। गांव के छोर स्थित पोखरी से कलश में जल लेकर भक्त घर पहुँचे और कलश स्थापना कर माँ की पूजा अर्चना की। दुग्धा गांव निवासी सुभाष प्रधान ने बताया कि माँ मंगला गाँव के लोगों को महामारी से रक्षा करती हैं। यह पूजा कई दशकों से की जा रही है। इस पूजा में बांस से मूर्ति तैयार की जाती है जिसे झारखंड के राज्यकीय फूल पलाश फूल से सजाया जाता है। कलश स्थापन के बाद महिलाएं मां की पूजा अर्चना करती हैं और अपना परिवार जनों की खुशाली की कामना करती है। इस पूजा का महत्व गांव के लोगों के लिए बहुत अधिक है।हमारी घर की पूजा में ख़ास कर वे महिलाएँ शामिल होती है। जिन्हें मन्नत के बाद पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.