गिरडीह, फरवरी 28 -- गिरिडीह। महाशिवरात्रि के दूसरे दिन गुरुवार को दुखिया महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। गुरुवार अल सुबह से पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की कतार लग गई। इस दौरान हर हर महादेव व बाबा भोलेनाथ के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। श्रद्धालुओं ने काफी समय तक कतार में रहकर अपनी बारी आने पर पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया। 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। दुखिया महादेव मंदिर के बार अस्थायी मेला भी लगा हुआ था। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मेले से प्रसाद खरीदा। मेले में लगे चाट चाउमिन की दुकानों से काफी भीड़ दिखी। वहीं मेले में श्रृंगार सामग्री की भी दुकानें लगी हुई थी। जहां महिलाएं खरीदारी करती दिखी। जलाभिषेक व मेला को लेकर सुरक्षा के लिहाज से कई पुल...