लातेहार, मई 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव शनिवार को लातेहार के सुदूर क्षेत्र में स्थित जालिम गांव पहुंचे। श्री प्रतुल ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने शाहदेव को बताया कि जालिम गांव में पुलिस ने दुखन प्रसाद सहित अनेक पुरुष और महिलाओं की बर्बरता से पिटाई की थी। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार के कारण बुजुर्ग दुखन राम की मौत हो गई। परिजनों ने अपने शरीर के चोट के निशान भी दिखाए। प्रतुल ने इस घटना को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मांग की कि दुखन राम की हत्या की निष्पक्ष जांच हो। प्रतुल ने कहा कि सादे कपड़े में रात 11 बजे आए पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतुल ने कहा कि इस घटना को अंजाम देनेवाले पुलिस पदाधिकारी और सिपाहियों पर उनको तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाते हुए न...