गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। चंडीगढ़ से अजमेर जा रही हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गुरुग्राम में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास उस समय हुआ, जब दो श्रमिक रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान के प्रयास शुरू किए। मृतकों में से एक की पहचान श्याम सिंह, निवासी गांव गढ़ी खुडाना, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि श्याम सिंह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसके लिए जीआरपी प्रयास कर रही है। तेज गति को नहीं भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.