मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- पकड़ीदयाल, निसं। थाना क्षेत्र के थरबिटिया पंचायत के मझौलिया गांव में शनिवार की देर रात एक अधेड़ का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पकड़ीदयाल पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार सुबह सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। मृत व्यक्ति की पहचान शंकर सिंह के पुत्र राजेश कुमार (48) के रूप में की गयी है। मृतक की पत्नी कविता देवी ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे वह अपने पति राजेश कुमार को खाना देकर बच्चों को खिलाने के लिए अपने रूम में चली गई। रात 11 बजे कविता देवी अपने पति के रूम में गई देखा कि दरवाजा बंद है तो शोर मचाने लगी। घर के लोगों ने खिड़की से देखा तो उसका पति पंखे से लटका हुआ था। घटना के बाद कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मृत राजेश कुमार चार भाई व एक बहन था। व...