समस्तीपुर, मई 5 -- दलसिंहसराय। मालपुर पुरवारी पट्टी पंचायत के टरसपुर में शनिवार की देर रात इशरत खातून (40) ने गले मे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। उसे पांच बच्चे हैं। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया। बताया गया कि शाम में इशरत ने अपने पति मो.रिजवान से भोजन बनाने के लिये लकड़ी लाने को कहा था। लेकिन वह बगलगीर के यहां क्रिकेट मैच देखने चला गया था। देर रात घर लौटने पर रिजवान ने देखा कि घर के कमरे में दुपट्टा से बने फंदे से इशरत लटक रही थी। फैजान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने से पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। इस संबं में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।मृतका के भाई एवं पिता को भी सूचना दी गई है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.