प्रयागराज, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र में रविवार की रात कार सवार चोरों ने किराने की दुकान पर धावा बोला। नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। पुलिस मौकामुआयना किया। शाम तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी। मालवा खुर्द गांव निवासी भूपेंद्र यादव ने हबीबपुर में किराने की दुकान खोल रखी है। वह डेयरी भी संचालित करते हैं। रोज की तरह रविवार की रात वह दुकान बंदकर घर चले गए। इसी बीच चोर कार से पहुंचे। लोहे के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर दुकान में दाखिल हुए। पूरी दुकान को खंगाला। 50 हजार रुपये, एक बोरी दाल, बेसन, 40 पैकेट सरसों का तेल, तीन बैटरी, इनवर्टर, मैदा, सूजी, एक बोरी चीनी समेत लाखों का सामान कार में लादकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोमवार सुबह पीड़ित दुकानदार भूपेंद्र पहुंचा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.