गोरखपुर, जनवरी 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट थाना क्षेत्र के हासुंपुर निवासी व्यापारी दिनेश गुप्ता ने अपनी दुकान से लाखों रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए दुकान के दो कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार हासुंपुर स्थित उनकी फर्म अशुतोष इंटर प्रोड्यूस/बेस्टर्न गर्ल में कार्यरत दो कर्मचारियों ने लंबे समय से सुनियोजित तरीके से दुकान का सामान चोरी कर बेच रहे थे। दिनेश गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान में आयान और इब्राहिम उर्फ अनस निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट, कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कई महीनों के दौरान धीरे-धीरे लगभग दो लाख रुपये मूल्य के महंगे ड्रेस चोरी किए। इसके अलावा करीब 40 हजार रुपये की इन्वर्टर बैटरी तथा एसी में लगा कॉपर पाइप भी चोरी कर लिया गया। पीड़ित व्यापारी का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.