संभल, अप्रैल 17 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में बुधवार को शादी की खरीददारी करने आई महिला का दुकान में चांदी के जेबर से भरा बैग चोरी हो गया। जेबर से भरा बैग चोरी होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बैग की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालाकि महिला दुकानदार पर बैग चोरी करने का आरोप लगा रही है। थाना क्षेत्र के गांव बरोरा निवासी सरोज पत्नी मनवीर बुधवार को जनपद बदायूं के सहसवान बारात जानी थी। शादी की खरीददारी के लिए महिला बुधवार को कस्बा गवां में दामाद अशोक के साथ खरीददारी करने के लिए आई थी। जिसके बाद महिला ने करीब 12 ग्राम सोने के जेबरात, 250 ग्राम चांदी के जेवर खरीदे थे। उसके बाद महिला अन्य दुकान पर समान लेने पहुंच गयी। सोने चांदी के जेवरात का बैग दुकान पर रख दिया। जिसके बाद समान लेकर लौट ग...