अररिया, फरवरी 12 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत बुक डिपो से चोरी की गई एक हजार मास्क से भरा झोला के साथ चोर को गिरफ्तार किया है। मास्क का झोला की बरामदगी उसी व्यक्ति के घर से हुई है। मास्क की कीमत करीब 25 हजार बतायी गयी है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि मंगलवार को बुक डिपो के ऑनर गोपाल साह ने थाना में आवेदन देकर दुकान में झोला में रखे एक हजार पीस मास्क चोरी होने को लेकर आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया कि अन्य दिनों की तरह मंगलवार की रात्रि करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब आठ बजे दुकान खोला तो देखा की मास्क वाला झोला गायब थी। दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरा में को चेक किया तो देखा कि मेरे दुकान के पीछे वाले रास्ते से एक अज्ञात चोर दुकान में घुसर मास्क से भरा झोला अपने साथ ले गय...