बस्ती, मार्च 17 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान लगाने के विवाद में एक युवक को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर नौ लक्ष्मीबाई नगर निवासी प्रीती जायसवाल पत्नी सपन जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 14 मार्च की रात साढ़े नौ बजे बभनान बाजार निवासी अरविन्द भूज पुत्र शिव कुमार, उसके जीजा राम कुमार व दो अन्य साथियों के साथ लाठी डण्डा लेकर आए। रेलवे क्रासिंग के पास अगल-बगल दुकान लगाने को लेकर मेरे पति को गाली गलौज देते हुए मारेपीटे। चीख-पुकार सुनकर बीच बचाव करने गई तो मुझे भी मारे पीटे। आसपास के लोग दौड़े तो जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। लहूलुहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.