मोतिहारी, मई 28 -- मेहसी, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य सड़क के दोनों तरफ दुकानदार व घर के मालिक द्वारा सड़क की भूमि का अतक्रिमण कर लिये जाने से आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। स्टेट बैंक चौक से घरियारिचक वद्यिालय के निकट सड़क की ज़मीन में सोलिंग कर दुकानदार व दुकान मालिक द्वारा पक्का बना दिया गया है। इससे सड़क संकुचित हो जाने से पैदल सहित बाइक व चार चक्का के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। अक्सर जाम भी लग जाता है। अंचलाधिकारी निवेदिता कुमारी ने बताया कि अभी कोई आदेश ज़िला से नहीं मिला है। आदेश मिलने पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.