रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर रोड स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। चोर शॉप के बगल में बने जीने से छत पर गए और शॉप का गेट तोड़कर अंदर रखे 70 से ज्यादा मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, मलिक कॉलोनी निवासी गौरव मुंजाल की काशीपुर बाईपास पर मोबाइल मंत्रा नाम से दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब दुकान खोली तो लॉकर टूटे थे और काउंटर खाली थे और सभी मोबाइल चोरी हो चुके थे। दूसरी मंजिल का गेट तोड़कर खाली डिब्बे फेंककर चोर यहां से फरार हो गए। चोर शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। गौरव ने घटना की जानकारी पुलिस और व्यापार मंडल को दी। उन्होंने चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.