गोंडा, मई 14 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे में एक बेकरी की दुकान में बिजली तारों में शार्टशर्किट की वजह से आग लग गई। घटना में दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जुटे व्यापारियों ने खुद ही आग बुझाई। घटना के चलते आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। कस्बे के घंटाघर के पास एक मकान के बेसमेंट में जिवराखन साहू की बेकरी की दुकान है। बुधवार की सुबह करीब 09 बजे दुकान बंद थी। इस बीच दुकान के अंदर से धुंआ उठते देख आसपास के व्यापारियों ने इसकी सूचना फौरन दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने जब शटर खोला गया तो अंदर आग लगी थी। आनन-फानन में व्यापारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया। दुकानदार के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि डीप फ्रीजर के तारों में शार्टशर्किट से आग लग गई थी। आग लगने से दो डीप फ्रीजरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.