महाराजगंज, मई 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर स्थित जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में एक किशोरी दुकान में घुसकर काउंटर में रखा पैसा व मोबाइल लेकर चंपत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए किशोरी की खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर बाद उसे कस्बे के पेट्रोल पंप के पास से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दुकानदार अंकित किसी काम से बाजार जाने के लिए जैसे ही बाहर निकला। उसी समय एक किशोरी अंदर दाखिल हो गई। कुछ ही मिनट में दुकान के काउंटर का लॉक खोलकर पैसे व मोबाइल लेकर दुकान से बाहर निकल गई। अंकित का बड़ा भाई अमन घर के अंदर लगे सीसीटीवी स्क्रीन पर चोरी की घटना देखकर बाहर आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.