समस्तीपुर, जनवरी 9 -- मोहिउद्दीननगर। क्षेत्र के एनएच 122 बी स्थित करीमनगर पंचायत में गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गया। इसमें चालक व उपचालक सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं दुकान व ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। जख्मी चालक की पहचान तेतारपुर निवासी सरविंदर राय व उपचालक अविनाश राम के रूप में हुई। वहीं अन्य दो चन्नू राम व अविनाश कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सरविंदर राय व अविनाश राम की नाजुक स्थिति देख चिकित्स्कों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जबकि चन्नू राम व अविनाश कुमार का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में ही किया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे गिट्टी लोड एक ट्रक आ रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.