महाराजगंज, फरवरी 9 -- लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवनिया विशुन निवासी दुर्गेश मद्धेशिया ने दुकान में घुसकर मारपीट व नगदी लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पैसिया ललाइन चौराहे पर उनके नवनिर्मित मकान में किराना की दुकान संचालित है। पास की एक दुकान पर काम करने वाले एक युवक से कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था, जिसे समझौते के बाद समाप्त कर दिया गया था। बताया कि शनिवार की रात लगभग 12 बजे उक्त युवक अपने दो साथियों के साथ गाड़ी से आया और दुकान में जबरन घुस गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान का मुख्य गेट तोड़ दिया। घर में घुसकर मारपीट की और काउंटर में रखे 2.25 लाख रुपये लूट लिए। लूटी गई रकम उसने बहन की 25 फरवरी को होने वाली शादी के लिए रखी थी। प्रभारी निरीक्षक पुरन्दरपुर मनोज राय ने बताया कि मामला मार...