महोबा, फरवरी 5 -- महोबा, संवाददाता। दुकान में घुसकर दबंगों के द्वारा तोड़फोड़ करने सहित गोलक से नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के नयापुरा नैकाना निवासी पीडित साजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बलखंडेश्वर मंदिर के पास फास्ट फूड व नाश्ते की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता है। दुकान में चंद्रपाल निवासी नयापुरा को सहायक के रूप में रखा है। 15 अगस्त 2025 को दुकान में दबंग मनीष उर्फ बाला, ऋषि कोहिनूर अपने चार अज्ञात साथियों के साथ दुकान आया और सहायक चंद्रपाल को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर दुकान बंद करने की धमकी देने लगे। मना करने पर दबंगों ने मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर गोलक में रखी 26 हजार की नगदी लूट ली। दबंग दुकान खोलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.