रुद्रपुर, मई 17 -- सितारगंज। बीच बाजार में युवक से मारपीट से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान आरोपी पक्ष के समर्थन में आये लोगों के कारण दोनों पक्षों में तीखी नोंक झोक हुई। ओमकार दिवाकर पुत्र नन्हे दिवाकर निवासी प्रेमनगर कॉलोनी वार्ड 11 ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह सनातन धर्म मंदिर के सामने फल की दुकान में नौकरी करता है। शुक्रवार की देर सायं पास ही दुकान स्वामी मोनिश पुत्र यूनूस मोनिस दुकान में सामान लेने आया। दुकान स्वामी के नहीं होने से उसने उधार देने से मना कर दिया। इस पर मोनिस ने उसे बुरी तरह पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। बेबजह काम करने वाले युवक को पीटने की सूचना पर परिजन, क्षेत्र के लोग व जनप्रतिनिधि कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कार्यवाही की मांग की। इस दौरान आरोपी पक्ष के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.