महाराजगंज, मार्च 17 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना गेट से महज कुछ दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर होली के दिन कुछ युवकों ने गोलबंद होकर एक स्वर्ण व्यवसायी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे आक्रोशित स्वर्ण व्यापारी रविवार को दुकानों को बंद कर थाने पहुंच गए। घेराव कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसको लेकर एक घंटे तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। थाने पहुंचे अनिल वर्मा, सुखदेव वर्मा, अर्जुन वर्मा, गौतम वर्मा, बृजेश वर्मा, मुकेश वर्मा आदि ने बताया कि शहर के हर्रेडीह वार्ड निवासी स्वर्ण व्यवसायी अभय वर्मा 14 मार्च को करीब ढाई बजे कुछ लोगों के साथ स्टेट बैंक चौराहे पर होली खेल रहे थे। इसी बीच अचानक एक बोलेरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.