पीलीभीत, नवम्बर 6 -- गजरौला,संवाददाता। बीड़ी-माचिस लेने गये युवक ने दुकान पर बैठी किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि बुधवार रात आठ बजे उसकी नाबालिग पुत्री अपने घर में परचून की दुकान पर बैठी हुई थी। तभी दुकान पर सामान लेने आए 30 वर्षीय धर्मपाल ने उसको अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.