अमरोहा, जनवरी 20 -- रजबपुर, संवाददाता। दुकान पर सामान लेने के दौरान हुई कहासुनी में किसान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटते हुए चेहरे पर तमंचे की बट से वार किया। हमले में उनके दांत भी टूट गए। बाद में आरोपी तमंचा दिखाने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर नहरी में विक्रम सिंह का परिवार रहता है। 16 जनवरी को विक्रम सिंह गांव नांगलिया जट से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान वह कूबी में अड्डे पर दुकान से कुछ सामान खरीदने लगे। तभी गांव नगलिया जट निवासी छोटू उर्फ धीरेंद्र, मनी व उनके साथी भी वहां आ गए। सामान खरीदने को लेकर विक्रम सिंह की आरोपियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद विक्रम सिंह वहां से घर के लिए चल पड़े। आरोप है कि तभी छोटू उर्फ धीरेंद्र और मनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.