सहारनपुर, जनवरी 27 -- अज्ञात चोरों ने किरयाने की दुकान की छत में सेंध लगाकर दुकान के गल्ले से नगदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। नगर के मेन बाजार में निकुंज मित्तल पुत्र सुभाष की किरयाने की दुकान है। सोमवार को दुकान स्वामी निकुंज ने बताया कि रविवार रात्रि चोरों छत में सेंध लगाकर दुकान घुस गए। चोरों ने दुकान के गल्ले से करीब 15 हजार रुपये नगद और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर हुई। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान स्वामी व अन्य दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। बीते 19 जनवरी को भी नगर के मोहल्ला अफ़गानान में दिनदहाड़े चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर मे घु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.