बोकारो, दिसम्बर 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुंदीबाद बाजार के एक दुकान में मंगलवार की सुबह चोरी का खुलासा हुआ. चोरी की घटना को लेकर दुकानदार कमलेश कुमार ने बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया है कि दुंदीबाद में लाल एंड संड रेडिमेड गारमेंट दुकान चलाते है। मंगलवार को सुबह दस बजे दुकान को खोला. दुकान मे प्रवेश करने पर देखा कि दुकान का छत काटा हुआ है। जांच-पडताल में एक लाख पच्चीस हजार रूपये मूल्य के कपडे की चोरी का पता चला। चोरों ने दुकान से टी शर्ट 210 पीस, लाइनर 70 पीस, अंडर गारमेंट 200 पीस, स्वेट सर्ट चार बॉक्स, ट्राउजर 20 पीस की चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंघाला जा रहा है, ताकि चोरों का सुराग मिल सके. इधर, बीएस सिटी थाना प्रभारी सह इं...