पिथौरागढ़, जुलाई 13 -- नगर के एक युवा व्यापारी का दिल्ली अमरोहा के समीप अकस्मात निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक गांधी चौक खड़ी लाइन में दुकान संचालित करने वाले व्यापारी मनीष पांडे (39) सामान लेने बीते दिनों अपने साथी के साथ दिल्ली गए। बीते रोज शाम वापसी में अमरोहा के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मनीष को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को व्यापारी का शव यहां सिमलगैर बाजार स्थित आवास पहुंचा। बाद में गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। मनीष अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, माता प्रेमा पाण्डेय, पिता भुवन चंद्र पांडे, छोटा भाई राहुल पांडे आदि को छोड़ गए हैं। युवा व्यापारी के निधन पर मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.