मऊ, मार्च 16 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर में स्थित जनरल स्टोर की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चुरा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने चोरी के बाबत तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सुल्तानपुर निवासी संतोष यादव पुत्र रामकिशन यादव विगत कई वर्षों से विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मेन गेट के सामने जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की देर शाम अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। शुक्रवार को होली का पर्व होने के कारण दुकान नहीं खुला। इस बीच शुक्रवार की रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। शरिवार की सुबह जब आस पास के लोग दुकान के तरफ गए तो दुकान का त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.