रामपुर, मई 17 -- सहायक आयुक्त खाद्य अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने विशेष छापामार अभियान चलाकर मथुरापुर थाना पटवाई स्थित आइसक्रीम निर्माण ईकाईयों से आइसक्रीम और आइसकैण्डी के चार नमूने लिए। साथ ही पटावाई स्थित फल एवं जूस विक्रताओं के यहां निरीक्षण कर कटे-फटे फल को विक्रय से रोकने हेतु निर्देशित एवं जागरूक किया। छापेमारी के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 04 विधिक नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। इस दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुखा अधिकारी रामचन्द्र यादव, मनोज कुमार, अजरा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.