औरैया, जनवरी 2 -- बेला। शुक्रवार शाम बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने थाना पुलिस के साथ कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान ज्वेलर्स की दुकानों, जन सेवा केंद्रों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में लगे कैमरे चेक किए गए। जांच में जिन दुकानों के कैमरे खराब या तकनीकी रूप से काम नहीं करते पाए गए, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि करीब दो दर्जन दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। कैमरे सक्रिय रहने से अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.