पूर्णिया, मार्च 6 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में खाद-बीज दुकानों पर सरकारी आंकड़े के अनुसार यूरिया रहते हुए भी यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। किसान यूरिया के लिए क्षेत्र के दुकान का चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने बताया कि मक्का व गेहूं का पटवन हो गया है, लेकिन यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। इस कारण फसल प्रभावित हो रही है। परेशान किसान कालाबाजारी का शिकार हो रहे हैं और वे अपने फसल की आवश्यकता के लिए ऊंची दामों पर दूसरे प्रखंड से यूरिया खाद खरीद रहे हैं। यूरिया के साथ जाईम कैल्शियम लेने को भी उर्वरक विक्रेताओं द्बारा किसानों को मजबूर किया जाता है। कुछ दुकानदार द्वारा चोरी छुपे साढ़े तीन सौ रुपये से लेकर चार सौ रुपये तक में यूरिया बेची जाती है। दुकानदार साधारण किसान को सरकारी मूल्य पर यूरिया नहीं देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.