मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर की दुकान के बाहर से दूध चोरी करने के मामले में रामबाग निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बुधवार को मिठनपुरा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि चतुर्भुज स्थान चौक पर उसकी दूध की दुकान है। बीते कुछ दिनों से वह जिस-जिस दुकान पर दूध वितरण कर रहे हैं। चोर वहां से दूध सहित कैरेट को गायब कर दे रहे हैं। हाथी चौक, पानी टंकी चौक और पक्की सराय चौक समेत अन्य जगहों पर दुकानों के बाहर से दूध चोरी हो चुकी है। इससे दुकानदारों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। बताया कि चोरी की यह घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच होती है। मिठनपुरा थानेदार ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.