चक्रधरपुर, मई 25 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के पुरानी रांची रोड, टोकलो रोड तथा भारत भवन से इतवारी बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा चलाया गया। इस दौरान सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा निकल कर रखे गए छज्जा को जेसीबी के मदद से हटा दिया गया। चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा तीसरे दिन चक्रधरपुर भगत सिंह चौक से अभियान की शुरुआत की गई। जहां भगत सिंह चौके के पास कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे छज्जा निकाल कर रखा गया था। जहां कार्यपालक दण्डाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा की देखरेख में हटाया गया। वहीं चक्रधरपुर के टोकलो रोड में कई जगहों पर अतिक्रमण पाया गया। जहां छज्जा हटाने के साथ-साथ प्रशासन द्वारा कई गुमटी को भी जब्त कर अपने साथ ले गई। उसके बाद अभियान भारत भवन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.