सीतापुर, जनवरी 10 -- मानपुर, संवाददाता। मानपुर स्थित कटरा चौराहे पर स्थित तीन दुकानों को एक साथ चोरों ने निशाना बना कीमती सामान व नगदी बटोर ले गए। एक साथ तीन दुकानों में हुई चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से गश्त नहीं करती है जिसके कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। बिराहिमबाद निवासी नसीम की कटरा चौराहे पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। नसीम का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर आ गया था। शनिवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। दुकान के भीतर गए तो रिपेयरिंग के लिए रखी बाइक का इंजन, औजार व अन्य सामान गायब था। वहीं चोरों ने सधुवापुर निवासी प्रदीप अवस्थी की दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखे 11 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं रमई पुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.