मुरादाबाद, मार्च 16 -- दुकानों का किराया बढ़ोत्तरी समेत कई मांगों पर सोमवार को अंतिम फैसला किया जाएगा। रविवार को भी कई व्यापारियों ने मेयर से संपर्क करने की कोशिश की, मगर उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई। किराया वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर व्यापारियों ने नौ मार्च से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद करके हड़ताल की थी। इसके बाद मेयर विनोद अग्रवाल, शहर विधायक रितेश गुप्ता ने कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों से वार्ता कर मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया था। कहा था कि निर्णय व्यापारियों के हित में किया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने हड़ताल खत्म कर दी थी। व्यापारी रतन भाटिया ने बताया कि रविवार को मेयर से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर बात नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.