रांची, जून 4 -- झारखंड की राजधानी रांची में आज पहले की तरह बाजारों में रौनक नहीं है। आदिवासी वर्ग सड़कों पर है,वजह है पवित्र धार्मिक स्थल सरना स्थल के पास बन रहा फ्लाईओवर के लिए रैंप। आदिवासी समाज इस रैंप को लेकर विरोध जता रहा है और आज पूरे रांची में बंद का आह्वावन किया है। पुलिस ने बताया कि पूरे झारखंड में खासकर राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई जगह चक्का जाम किए जा रहे तो कहीं हाथ में झंडे लिए नारेबाजी जारी है।क्या है असली वजह? कई संगठनों ने मंगलवार शाम को यहां मशाल जुलूस निकाला था,जिसमें सिरम टोली में नवनिर्मित रैंप को तुरंत हटाने की मांग की गई थी। उनका दावा है कि यह ढांचा उनके धार्मिक स्थल तक पहुंच को बाधित करता है और यातायात की आवाजाही के कारण इसकी पवित्रता पर असर पड़ सकता है। उनकी अन्य मांगों में राज्य में अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.