जमशेदपुर, जनवरी 9 -- टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड की दुकानों को और कुछ दिन बचाने की मांग पर लोग इंजीनियरिंग कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन दुकानदारों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कई दुकानदार हाईकोर्ट में अर्जी देने की तैयारी में थे, लेकिन सिर्फ चार-पांच महीने का स्टे मिलने की जानकारी पर अभी शांत हैं। रेलवे टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड में रनिंग रूम तक वर्षों पुरानी लीजधारी दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई में जुटा है। रेलवे विकास योजना से 16 या 17 जनवरी को बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। पुलिस और आरपीएफ से संपर्क किया गया, ताकि दुकानों को तोड़ने के दौरान हंगामे का माहौल न हो। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने डीआरएम के आदेश पर उपायुक्त को पत्र दिया है। बताया जाता है कि दुकानों को तोड़ने के दौरान द...