उरई, मार्च 18 -- कोंच। नगर में फास्ट फूड के हाथ ठेले पर युवकों ने धावा बोलकर युवक और उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोंच के नया पटेल नगर निवासी महिला गिरजा पत्नी सुदामा राठौर ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि रविवार शाम उसका पुत्र शिवम ब्लॉक कार्यालय के समीप सड़क किनारे फास्ट फूड का अपना ठेला लगाए हुए था। मोहल्ले के ही आशु पुत्र भूरे और अयान पुत्र बफाती अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर आया और गाली गलौज कर उसके पुत्र के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान वह ठेले पर ही मौजूद थी और उक्त युवकों ने उसे भी मारा-पीटा जिससे वह भी चुटहिल हो गयी। घटना की पुलिस से शिकायत करने पर सभी युवक धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वहीं घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.