जमशेदपुर, जनवरी 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर चौक से दुकानों को तोड़ने का अभियान रेलवे लोगों के व्यक्तित्व को देखकर चल रहा है। चौधरी होटल के मालिक राजू प्रसाद ने यह बातें कही है। उन्होंने कहा कि एक किनारे से अभियान चलाने के बजाए बीच में मेरे और होटल और एक सैलून को तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि दबंगों को रेलवे ने दो-तीन दिन का मोहल्ला दे दिया जबकि मेरे दुकान को तोड़ने के लिए 1 घंटे का भी समय न देकर अपने कर्मचारियों से सभी सामान को बाहर फेंकवा दिया। रेलवे के अभियान से अन्य दुकानदारों में भी आक्रोश है क्योंकि दुकानों को चिन्हित कर जेसीबी को चलाया जा रहा है। इधर टाटानगर के इंजीनियरिंग अधिकारी ने कहा कि स्टेशन विकास को लेकर अभियान शुरू हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...