उन्नाव, अप्रैल 15 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर एक बार फिर जाम में जकड़ने लगा है। सड़क तक सज रहीं दुकानों के चलते लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। शहर में बने मार्ट और शोरूम के बाहर अवैध पार्किंग बनाई गई है। सड़क से जुड़े फुटपाथ पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है। गांधी नगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा पर सबसे ज्यादा लोगों को समस्या है। बस स्टैंड, सब्जी मंडी के बाहर भी दिन में कई कई बार जाम लगा। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग होने से शहर के रोडवेज बस स्टेशन से गांधी नगर तिराहा तक कई बार जाम लगता है। हालत यह है, कि 10 मिनट की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट लग जाते हैं। सोमवार को भी दिन में कचहरी रोड पुल से बड़ा चौराहा, सदर बाजार और सब्जी मंडी तक कई बार जाम लगा। बड़ा चौराहा और लोकनगर मोड़ के अलावा धवन रोड़ मोड़ और रामलीला मैदान के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.